लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बर्दाश्त नहीं, हर अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा: स्वामीनाथ यादव

संवाददाता सुल्तानपुर

सुल्तानपुर।समाजवादी पार्टी के इसौली विधानसभा अध्यक्ष पूर्व प्रधान स्वामीनाथ यादव को धम्मौर पुलिस द्वारा उनके आवास पर और साथ में रहे जिला सचिव समाजवादी डाॅ० सुरेश यादव, विधायक प्रतिनिधि सपा नेता केशव यादव को भी हाउस अरेस्ट कर दिया गया, जिसके कारण नीट जैसे पेपर लीक एवं क्षात्रों के हित के लिए वे शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध-प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सके।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 22, एवं 23 जुलाई, 2026 को भी उन्हें इसी प्रकार हाउस अरेस्ट किया गया था। लगातार तीसरे दिन की गई इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज़ का उत्तर दमन नहीं, बल्कि संवाद, संवेदनशीलता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता होनी चाहिए।

अंत में स्वामीनाथ यादव और डाॅ० सुरेश यादव, केशव यादव ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा,उसूलों पर जो आँच आए तो टकराना ज़रूरी है,जो जिंदा हो तो फिर ज़िंदा नजर आना जरूरी है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति सत्ता के दमन में नहीं, बल्कि जनता की आवाज़, संविधान की गरिमा और असहमति के सम्मान में निहित है। यही भारत के लोकतंत्र की सबसे बड़ी पहचान और सबसे बड़ी ताकत है।

Related Articles

Back to top button