कूड़ेदान को इस दिशा में रखने से जीवन हो जाता है बर्बाद, आज ही हटा लो वरना पछताओगे
Vastu Tips Dustbin direction: वास्तु शास्त्र के अनुसार डस्टबिन किस दिशा में रखना चाहिए और किस दिशा में बिल्कुल नहीं? सही दिशा जानें।

Vastu Tips Dustbin direction: घर में सुकून चाहिए तो छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। लोग तो फर्नीचर, रंग, पर्दे सब कुछ सोच-समझ कर लगाते हैं मगर एक चीज को अक्सर भूल जाते हैं – वो है डस्टबिन। जी हां, कूड़े का डिब्बा भी वास्तु शास्त्र में बहुत मायने रखता है। गलत जगह पर रखा तो पूरा घर नेगेटिव हो जाता है और सही जगह पर रखा तो सकारात्मक ऊर्जा लाता है।
वास्तु विशेषज्ञ बताते हैं कि सबसे बड़ी गलती लोग उत्तर-पूर्व दिशा में डस्टबिन रखकर करते हैं। इस कोने को ईशान कोण कहते हैं और इसे भगवान का स्थान माना जाता है। यहां पूजा पाठ होता है, ध्यान लगता है। अगर इसी पवित्र जगह पर गंदगी का डिब्बा रख देंगे तो घर में नेगेटिविटी का पहाड़ टूट पड़ता है। पैसा टिकता नहीं, झगड़े बढ़ते हैं और सेहत भी खराब रहने लगती है। बहुत से घरों में यही वजह होती है कि मेहनत के बावजूद तरक्की नहीं होती।
किस दिशा में रखें कूड़ेदान (Right Direction for Dustbin)
तो फिर डस्टबिन कहां रखें? जवाब है – दक्षिण, पश्चिम दिशा सबसे बेस्ट मानी गई है। अगर वहां जगह न हो तो उत्तर-पश्चिम भी ठीक रहता है। इन दोनों दिशाओं में कचरा रखने से नकारात्मक ऊर्जा घर के बाहर चली जाती है और अंदर शांति बनी रहती है। वास्तु के पुराने ग्रंथों में भी यही लिखा है कि गंदगी को हमेशा दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम में ही रखना चाहिए।
lucky Vastu things: ये 6 चीज़ें हर अमीर घर में ज़रूर मिलेंगी, आप भी इन्हें घर ले आएं
अगर अभी तक आपका डस्टबिन गलत जगह पर पड़ा है तो आज ही बदल दें। बस एक छोटा सा बदलाव और देखिए घर का माहौल कितना अच्छा हो जाता है। वास्तु में विश्वास करें या न करें मगर लाखों लोग इसे फॉलो करके फायदा उठा रहे हैं। आप भी ट्राई करके देखिए, नुकसान तो कुछ है नहीं!



