बाइक फिसलने से दो घायल

जसवंतनगर,इटावा । जसवंतनगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में मोटरसाइकिल फिसलने से दो लोग घायल हो गए।

पहली घटना में सोमवार शाम को क्षेत्र के धौलपुर खेड़ा निवासी संदीप पुत्र बालकृष्ण इटावा से बाइक द्वारा अपने घर जा रहे थे। हाईवे पर मलजनी के पास निर्मणाधीन ओवर ब्रिज की सर्विस रोड पर बाइक फिसलने से संदीप सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।वहीं सोमवार की रात को दूसरी घटना में आकाश यादव पुत्र अमर सिंह निवासी टीचर्स कॉलोनी करहल मैनपुरी अपनी बाइक से घर जा रहे थे। हाईवे पर जमुना बाग के पास उनकी बाइक फिसलने से सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस द्वारा इलाज हेतु स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

Related Articles

Back to top button