भरथना चौराहे पर अराजकतत्वों का आतंक

त्यौहार मनाने घर लौट रहे युवक को बेरहमी से पीटा

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत इटावा-कन्नौज हाईवे स्थित जवाहर रोड चौराहे बीती रात्रि में एक बार फिर कुछ अराजकतत्वों का पुनः आतंक देखने को उस समय देखने को मिला जब देर रात्रि प्रतिबंधित समय पर खुली दुकानों पर खड़े अज्ञात अराजकतत्वों ने होली का त्यौहार मनाने अपने घर लौट रहे एक युवक को बेरहमी से पीट-पीटकर अंदरूनी चोटों से घायल कर दिया,घटना के सम्बन्ध में पीड़ित युवक ने पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र सौंप कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार भरथना कोतवाली क्षेत्र के जवाहर रोड स्थित इटावा-कन्नौज हाईवे पर अराजकतत्वों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।

देर रात चौराहे की एक चाय की दुकान पर सामान ले रहे नोएडा में नौकरी कर त्यौहार घर होली मनाने घर जा रहे एक युवक ऋषि कुमार निवासी ग्राम हरनारायनपुर थाना अछल्दा जनपद औरैया पर अज्ञात बाइक सवार अराजकतत्व बेवजह हमलावर हो गए,और उसे बेरहमी से पीट-पीटकर अंदरूनी चोटों से घायल कर दिया।

बताया गया है कि ऋषि कुमार अपने गांव जाने के लिए चौराहे पर रुका था। इसी दौरान कुछ अराजकतत्व वहां पहुंचे और कहासुनी के बाद ऋषि कुमार पर हमला कर दिया। मारपीट की सूचना पर उसे बाइक से लेने पहुंचे उसके परिजन और साथियों पर भी अराजकतत्वों ने हमला बोल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अराजकतत्व मौके से फरार हो गए।

पीड़ितों ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने आसपास के दुकानदारों से पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रतिबंध समय देर रात तक खुली रहने वाली दुकानों पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे उक्त चौराहे पर आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस द्वारा मना करने के बावजूद कुछ दुकानदार रात में दुकानें खोल रहे हैं और प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी कर रहे हैं। वहीं पुलिस गश्त की भी पोल खुलती नजर आ रही है,क्योंकि इसी चौराहे पर पूर्व में भी बवाल की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button