Sonia Gandhi health update: इस रोग से पीड़ित हैं सोनिया गांधी, हॉस्पिटल में हुईं एडमिट

Sonia Gandhi health update: सोनिया गांधी को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रदूषण और पुरानी खांसी के कारण स्वास्थ्य पर असर, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।

Sonia Gandhi health update: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को दिल्ली के प्रतिष्ठित श्री गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें कुछ मेडिकल चेकअप और एहतियात के तौर पर निगरानी में रखा गया है मगर उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है। 6 जनवरी को उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था और डॉक्टरों की टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखे हुए है।

सोनिया गांधी को क्या समस्या हुई

दिल्ली के वातावरण में बढ़ते प्रदूषण के कारण कई नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही हैं। सोनिया गांधी भी उन व्यक्तियों में से हैं जो लंबे समय से पुरानी खांसी से जूझ रही हैं और दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते उनकी तकलीफों में वृद्धि हो रही है। ये खांसी क्रॉनिक कफ (पुरानी खांसी) के रूप में मौजूद है जिससे उनका शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। डॉक्टरों के अनुसार सोनिया गांधी को येसमस्या वायु प्रदूषण के कारण अधिक बढ़ी है और उन्हें चेस्ट फिजिशियन की देखरेख में रखा गया है।

अस्पताल जाना कोई नई बात नहीं

सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर पहले भी अस्पताल में भर्ती होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पिछली बार कुछ महीने पहले पेट से जुड़ी समस्या के चलते उन्हें सर गंगाराम हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। इसके अलावा वे 15 जून को पेट में संक्रमण के कारण अस्पताल गई थीं और करीब चार दिन बाद डिस्चार्ज हुई थीं। सोनिया गांधी के स्वास्थ्य की देखरेख हमेशा डॉक्टरों की एक टीम द्वारा की जाती है ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में जाना

सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराने का कारण सिर्फ उनके स्वास्थ्य में कोई गंभीर समस्या नहीं था बल्कि यह एक रूटीन चेकअप के तहत किया गया था। जून 2022 में शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भी वे एक हल्की स्वास्थ्य समस्या के चलते जांच के लिए गई थीं। इसके अलावा सितंबर 2022 में उन्होंने अमेरिका जाकर लंबित मेडिकल चेकअप करवाया था।

बेटियों को मिलेंगे 50 हजार रुपये; 6 किस्तों में मिलेगी आर्थिक मदद, यहां पढ़ें पूरी प्रक्रिया

प्रदूषण से स्वास्थ्य पर बुरा असर

दिल्ली का वायु प्रदूषण इस समय चिंता का विषय बना हुआ है। एयर क्वालिटी इंडेक्स कई स्थानों पर खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। इससे उन लोगों को विशेष परेशानी हो रही है जिन्हें पहले से खांसी अस्थमा या एलर्जी जैसी समस्याएं हैं। विशेषज्ञों के अनुसार प्रदूषण में मौजूद PM2.5 और PM10 जैसे बारीक कण सीधे फेफड़ों तक पहुंच कर समस्या को और बढ़ा सकते हैं। इससे खांसी और सांस की तकलीफें और भी गंभीर हो सकती हैं।

 

Related Articles

Back to top button