श्री रामलीला आयोजन को समाजसेवी डॉ० पवन यादव ने फीता काटकर किया शुभारंभ
क्षेत्र की हर जनता के साथ सुख दुःख में खड़ा रहने का है जुनून

संवाददाता सुल्तानपुर
स्टार एक्सप्रेस
सुल्तानपुर। लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा भीखमपुर में श्री बाल रामलीला आयोजन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भावी जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 40 से समाजसेवी डाॅक्टर पवन यादव ने फीता काटकर किया शुभारंभ एवं बाल रामलीला कलाकारों का उत्सवर्धन किया।
सभी बाल रामलीला कलाकारों एवं जनता जनार्दन से मिलकर स्नेहिल आशीर्वाद लिया।भगवान प्रभु रामचंद्र के जीवन से मानवता की सेवा के लिए असीम प्रेरणा और ऊर्जा मिलती है।
डाॅक्टर पवन यादव ने कहा भागवन प्रभु राम चन्द्र से कामना करते हैं कि आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें एवं सभी का कल्याण करें !! हमारी तरफ से क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं हैं।
रामलीला आयोजन के संस्थापक एवं अध्यक्ष रमेश कुमार यादव का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया और बोले कि हमें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया और आदर सम्मान भी दिया एवं पूरे कमेटी समिति का तहे दिल से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद और आप सभी क्षेत्रवासियों इसी तरह हर साल रामलीला का आयोजन करते रहें ताकि आने वाली पीढ़ी को जानकारी मिलती रहे एवं हमारे लायक जो भी सहयोग रहेगा हम हमेशा तैयार हैं।



