मां विंध्यवासिनी माता पूजा समिति के दुर्गा पूजा समारोह में शामिल हुए: संतोष पाण्डेय

सुल्तानपुर। पयागीपुर स्थित मां विंध्यवासिनी माता पूजा समिति की ओर से आयोजित भव्य दुर्गा पूजा समारोह में पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। पूजा समारोह में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

समारोह में पहुंचने पर आयोजक समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर संतोष पाण्डेय ने समिति के अध्यक्ष विमलेश पाठक, महामंत्री शैलेन्द्र पाठक, कोषाध्यक्ष प्रदीप पाठक, रवि पाठक, रघुवीर पाठक तथा मीडिया प्रभारी अर्जुन पाठक सहित समस्त आयोजन समिति को भव्य एवं सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं पयागीपुर में आयोजित दुर्गा पूजा समारोह के लिए आकर्षक पंडाल सजाया गया था। रंग-बिरंगी सजावट और रोशनी के बीच श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन किए। आयोजन में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति की ओर से व्यवस्थाएं की गईं।

समारोह के दौरान संतोष पाण्डेय ने आयोजन समिति के सदस्यों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। समिति के पदाधिकारियों ने भी आयोजन में सहभागिता के लिए उनका आभार व्यक्त किया।संतोष पाण्डेय ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को अपनी परंपराओं से जोड़ने के साथ ही आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Back to top button