श्रीरामपुर में समाजवादी प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
सैकड़ों मेधावी छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कृत कर किया गया सम्मानित

संवाददाता सुल्तानपुर
सुल्तानपुर। लंभुआ तहसील क्षेत्र में स्थित श्रीरामपुर में समाजवादी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई। प्रदेश सचिव मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड नवनीत यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में हाई स्कूल व इंटर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को साइकिल व पंखा,टिफिन,बैग आदि देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद अयोध्या सांसद अवधेश ने कहा की प्रतिभा सम्मान से बच्चों में जागरूकता तथा उत्साह बढ़ता है। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। सुल्तानपुर सांसद राम भुवाल निषाद ने कहा की शिक्षा सबसे बड़ी दौलत है, शिक्षा से ही सब कुछ हासिल किया जा सकता है और विपरीत परिस्थितियों से जीता जा सकता है। मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर डॉ लक्ष्मण यादव ने कहा कि हम जो ज्ञान हासिल करते हैं वह कभी समाप्त नहीं होती, ज्ञान से समाज का भला ही होता है। नौजवान जब शिक्षित होता है तो उसे कोई बेवकूफ नहीं बन सकता है।
शिक्षा ही आपका भविष्य सवांरती है। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा ने कहा कि ज्ञान की दौलत ऐसी दौलत होती है, जिसे कोई लूट नहीं सकता। कार्यक्रम आयोजक सपा नेता नवनीत यादव ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मौके पर जिला अध्यक्ष रघुवीर यादव, पूर्व विधायक अरुण वर्मा, पप्पू रिजवान, भजनलाल, जितेंद्र उर्फ बाजीगर वर्मा, पृथ्वी पाल यादव, राजबली, डॉ रामकरन, हरीश यादव, बंसराज यादव, अनिल यादव, समाजसेवी डाॅ० पवन यादव आदि मौजूद थे। संचालन हरिकेश यादव ने किया।



