रोटरी क्लब ऑफ न्यू ग़ाज़ियाबाद ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया

ग़ाज़ियाबाद। रोटरी क्लब ऑफ न्यू ग़ाज़ियाबाद द्वारा जे.के.जी. स्कूल, नन्द ग्राम में मैक्स अस्पताल के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस शिविर में बच्चों और अध्यापकों के दांत, आंख, डायबटीज़ एवं हड्डियों की जांच विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा की गई। साथ ही स्वास्थ्य को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए।

रोटरी क्लब अध्यक्ष रोटेरियन गौरव त्यागी ने बताया कि यह क्लब का निरंतर चलने वाला प्रोजेक्ट है और समय-समय पर ऐसे शिविर लगाए जाते रहेंगे। विद्यालय प्रबंधक रोटेरियन विजय गौड़ ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रोटेरियन संजय अग्रवाल (सहायक गवर्नर) ने क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में स्वास्थ्य जागरूकता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

इस अवसर पर क्लब सचिव वीनू गुप्ता, अवधेश त्यागी, विवेक गुप्ता, निकिता त्यागी, विद्यालय की प्रधानाचार्या और अध्यापिकाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button