पर्यावरण को सुरक्षित रखना-कम खर्च और ईंधन को बचाना उद्वेश्य

सरकारी योजनों का प्रचार-प्रसार करना टीम टोरेंट व बजाज ऑटो का प्रयास है

भरथना,इटावा। पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का ने कहा है वर्तमान में देश दुनिया में बिगड़ते पर्यावरण को बचाना हम सबका कर्तव्य है।

पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का मंगलवार को भरथना के विधूना रोड स्थित सीएनजी गैस स्टेशन पर पर्यावरण को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा है कि दूषित पर्यावरण को और अधिक दूषित होने से रोकना देशवासियों की जिम्मेदारी है,जिसके लिए देश दुनिया के वैज्ञानिकों ने अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थों से निकलने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए कम खर्च पर और प्रदूषण मुक्त सीएनजी का उत्पादन किया है। जिसका टोरेंट और बजाज कंपनियों की कई टीमें जनपद भर में ऑटो रैली निकाल कर जन जागरण करते हुए जनता को जागरूक कर रहीं हैं।

उन्होंने बताया मंगलवार को सुनबरसा सीएनजी गैस स्टेशन से भरथना के विधूना रोड स्थित सीएनजी गैस स्टेशन तक आधा सैकड़ा से अधिक सीएनजी ऑटो चालक और ऑटो स्वामियों ने कम्पनी की टीम के साथ करीब 20 किलो मीटर लम्बी ऑटो रैली निकाल कर पर्यावरण सुरक्षित रखने का प्रचार प्रसार किया है।

सीएनजी रैली का समापन विधूना रोड सीएनजी गैस स्टेशन पर एक भव्य कार्यक्रम के बाद किया गया।

इस मौके पर टोरेंट

और बजाज कम्पनी के अधिकारियों ने सीएनजी गैस के लाभ और कम्पनी की कई लाभकारी योजनाओं से चालक और वाहन स्वामियों को बताया।इस मौके पर प्रत्येक चालक और वाहन स्वामियों को पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए दो-दो पौधे भेंट कर सम्मानित किया।

टोरेंट गैस लिमिटेड के पराग अग्रवाल,राम मनोहर, नवनीत तिवारी,राहुल धारीवाल,नीपू भट्ट और शुभदीप सील के अलावा बजाज ऑटो से टीम में कनिष्क श्रीवास्तव,गौरव कपूर आदि ने रैली को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button