भगवान दक्ष प्रजापति महाराज की जयंती के लिए संग़ठन ने कसी कमर
नौ अगस्त को "डॉ० रत्नप्पा भरमप्पा कुम्भार वरिष्ठ सम्मान" भी आयोजित करेगा उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा की सुल्तानपुर इकाई!

/सुल्तानपुर/उत्तर प्रदेश प्रजापति महासभा की समीक्षा बैठक सिविल लाइन स्थित कार्यालय में संपन्न हुई । जिसमें समाज के वक्ताओं ने आगामी नौ अगस्त को होने वाले “भगवान महाराज दक्ष प्रजापति जयंती” और “डॉ० रत्नप्पा भरमप्पा कुम्भार वरिष्ठ सम्मान” समारोह कार्यक्रम की तैयारी में सभी ने अपने-अपने सुझाव रखें।इस मौके पर संग़ठन के जिलाध्यक्ष माता प्रसाद प्रजापति,मंगरु प्रजापति,वीरेंद्र भार्गव, शिव मंगल प्रजापति,शिव कुमार प्रजापति,विनोद कुमार विजय बहादुर प्रजापति,ब्रिज लाल प्रजापति,जगदीश प्रसाद,रामदेव भार्गव,रोशन कुमार विनोद कुमार,राम शंकर ,लल्लू प्रसाद,राम प्रसाद, राम सूरत,रवि शंकर,जगदम्बा प्रसाद, विमल प्रजापति,हरिराम, वीरेंद्र भार्गव,जय प्रकाश प्रजापति समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।


