शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन माता रानी के पंडालों में गूंजे माता के भजन

रायबरेली। बछरावां विकासखंड के रानीखेड़ा ग्राम सभा में सोमवार को शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां दुर्गा की स्थापना की गई। नीतीश राय ने बताया कि आयोजकों द्वारा विधि विधान से दुर्गा पूजा की जाती है।
क्या बच्चे क्या बूढ़े युवा, माताएं बहनें बढ़ चढ़कर मां दुर्गा जागरण में हिस्सा लेती हैं। मां दुर्गा की स्थापना लगातार कई वर्षों से की जा रही है। इस जागरण में समस्त क्षेत्रवासी व समिति के सदस्य बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। आपको बताते चले की शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। इस पावन अवसर पर मां दुर्गा के पहले रूप माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मान्यता है कि नवरात्रि के प्रथम दिन घट स्थापना करना के बाद माता शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए।
ऐसा करने से बेहद शुभ फल की प्राप्ति होती है। माता पार्वती को शैलपुत्री कहा जाता है। शैल का अर्थ होता है हिमालय और पर्वतराज हिमालय की पुत्री होने के चलते पार्वती माता को शैलपुत्री के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं और जीवन में हर प्रकार के दुखों से मुक्ति मिल सकती है।
————————————-
मातृ वंदना योजना के तहत आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न
○ 473 मरीजों की नि:शुल्क जांच, बीपी से लेकर दंत रोग तक का किया गया इलाज
शिवगढ़, रायबरेली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ में सोमवार को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिवगढ़ ब्लॉक प्रमुख कुंवर हनुमंत प्रताप सिंह ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया।

शिविर में दोपहर 2 बजे तक 473 मरीजों का पंजीकरण किया गया। मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ब्लड प्रेशर, शुगर, दंत रोग, नेत्र रोग, हड्डी रोग और स्त्री रोग से संबंधित जांच की।
भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधेश त्रिवेदी और पूर्व मंडल अध्यक्ष जी.बी. सिंह ने भी बीपी और डायबिटीज की जांच कराई। उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सरकार की मंशा है कि लोगों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रेमशरण और उनकी टीम की सराहना की।
शिविर में डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. तपश त्रिपाठी, डॉ. अनुराग तिवारी, डॉ. आकांक्षा दीक्षित, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. भावना, डॉ. सौरभ निगम, डॉ. अमिता दीक्षित, डॉ. नीतिश गुप्ता, डॉ. सुशील चौधरी समेत कई विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहे। सभी मरीजों को आवश्यक दवाएं भी नि:शुल्क दी गईं।



