फांसी पर झूलता मिला नवविवाहिता का शव

फोन पर मां-बहन से बातकर कमरे में साड़ी से पंखा के कुंडा पर झूली कनक

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम बराहार सिहुँआ में मंगलवार की दोपहर करीब 2 बार एक नवविवाहिता की फांसी लगने से मौत हो गई।

परिजनों ने जैसे ही नव विवाहिता को फांसी के फंदे पर झूलता देखा तो उनके होश उड़ गए,और उसे अचेत समझकर फांसी से उतार कर इलाज को भरथना चिकित्सालय पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आपको बतादें क्षेत्र के ग्राम बराहार सिंहुआ में रामपाल सिंह के दूसरे नम्बर का बेटा नीरज सिंह जो ट्रक ड्राइवर है की पत्नी कनक 23 बर्ष का शव घर के अन्दर पंखा के कुंडा में खुद की साड़ी से फांसी पर झूलता घर के बच्चों ने देखा। घटना के दौरान मृतका का पति नीरज ट्रक पर कही बाहर था,जबकि मृतक के सास विमला देवी,ससुर रामपाल सिंह,जेठ सर्वेश सिंह, अविवाहित देवर सुमित सिंह खेत में पड़ा गेहूं का भूसा उठा रहे थे,जेठानी अपने कमरे में सो रहीं थीं,जेठ के तीनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। बच्चों के स्कूल से लौटने पर चाची कनक को फांसी पर लटका देख परिजन समेत ग्रामीणों को घटना की जानकारी हो सकी।

मृतका कनक की सास विमला देवी ने बताया कि पूरा घर भूसा उठाने में लगा हुआ था,और उनकी छोटी पुत्र बधू कनक अपने मायके मां और बहन से फोन पर बात कर रही थी। जिसके बाद किससे क्या हुआ किसी को कुछ नहीं पता चला।

उन्होंने बताया कि उसने अपने ट्रक ड्राइवर बेटे नीरज सिंह की शादी करीब 11 माह पहले ग्राम गम्भीरपुर जनपद कानपुर देहात से कनक के साथ की थी।

घटना की सूचना पर भरथना पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर मृतका के परिजनों को सूचित करते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button