नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई

बहारपुरा नहर पर माता के वियोग में चक्कर खाकर गिरते नजर आए श्रद्धालु,सुरक्षा में पुलिस रही मुस्तैद

भरथना,इटावा। शारदीय नवरात्र के समापन के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन कुशलता पूर्वक हुआ। भरथना क्षेत्र में मां दुर्गा की विदाई के दौरान श्रद्धालुओं में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे नवरात्र मां की आराधना करने वाले भक्तों ने नम आंखों से माता रानी को विदाई दी और अगले वर्ष फिर से मां के आगमन की कामना की। मां के जयकारों के बीच विसर्जन के दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा।

बहारपुरा नहर के पास प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। इसी बीच कुछ श्रद्धालु चक्कर खाकर गिरते हुए भी नजर आए। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही और सुरक्षा को देखते हुए भरपुरा नहर के पास पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस की मौजूदगी में प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था की गई।

प्रतिमा विसर्जन के लिए बहारपुरा नहर के पास एक बड़ा गड्ढा बनाया गया है,जिसमें मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस व्यवस्था के बीच श्रद्धालु पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ माता रानी को अंतिम विदाई दे रहे हैं। विसर्जन के दौरान भक्तों के चेहरों पर मां से बिछड़ने का भाव दिखाई दिया,वहीं जयकारों के साथ माहौल भक्तिमय बना रहा।

वहीं,श्री नव दुर्गा सेवा समिति की मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन पागल बाबा गंगासागर धाम में किया गया। समिति की ओर से नवरात्र के दौरान मां की आराधना और पूजा-अर्चना की गई। अब मां की विदाई के साथ ही नवरात्र उत्सव का समापन हुआ। श्रद्धालु माता रानी से परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए।

मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के साथ ही नौ दिनों तक चले पूजा-पाठ और आराधना के उत्सव की यादें श्रद्धालुओं के मन में रह गईं। भक्तों ने मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए उन्हें विदाई दी। हर किसी की जुबान पर माता रानी के जयकारे सुनाई दिए। श्रद्धालुओं ने प्रार्थना की कि मां अगले वर्ष फिर से उनके बीच आएं और सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। बहारपुरा नहर पर विसर्जन के दौरान पुलिस की मौजूदगी और गड्ढे में प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था के बीच कार्यक्रम जारी रहा। मां दुर्गा की विदाई के साथ ही क्षेत्र में नवरात्र उत्सव का समापन भावुक माहौल में होता नजर आया।

Related Articles

Back to top button