जानें आईपीएल 2026 का पहला और फाइनल मैच कितनी तारीख को होगा
IPL 2026 Starting Date: आईपीएल 2026 का 19वां सत्र जानें कब से शुरू होगा। इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु उद्घाटन मैच खेलेगी।
IPL 2026 Starting Date: आईपीएल का 19वां सत्र 26 मार्च 2026 से आरंभ होगा और इसका समापन मैच 31 मई को खेला जाएगा। बीसीसीआई ने यह सूचना सभी टीमों के साथ साझा की है ताकि वे नीलामी और आगामी सत्र की तैयारियों में भाग ले सकें। इस बार पिछले चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में हिस्सा लेंगे।
उद्घाटन मैच का स्थल और स्थिति
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, RCB का घरेलू मैदान M. चिन्नास्वामी स्टेडियम उद्घाटन (IPL Schedule) मैच के लिए मुख्य विकल्प है लेकिन इसकी उपलब्धता अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। टीमों ने इस मुद्दे को नीलामी से पहले अबू धाबी में हुई पूर्व-नीलामी बैठक में उठाया था। स्टेडियम को राज्य सरकार से अनुमति प्राप्त हो चुकी है, लेकिन अंतिम स्वीकृति सुरक्षा और अन्य आवश्यकताओं के पूरे होने पर निर्भर करती है।
बीसीसीआई ने जोड़े 19 नए खिलाड़ी
बीसीसीआई ने नीलामी रजिस्टर में 19 नए क्रिकेटरों के नाम जोड़े हैं। इनमें घरेलू और विदेशी दोनों प्रकार के खिलाड़ी शामिल हैं। नई टीमों और फ्रेंचाइज़ियों के लिए यह अवसर होगा कि वे अपनी टीम को और सशक्त बनाएं और रणनीतिक रूप से सही चयन करें।
IPL इतिहास के 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्हें खरीदने के लिए टीमों ने लुटा दिए खज़ाने
आईपीएल 2026 का रोमांच
आईपीएल 2026 न केवल खिलाड़ियों और टीमों के लिए बल्कि दर्शकों के लिए भी रोमांचक होगा। नए खिलाड़ियों की नीलामी, ऊंची बोलियां और टीमों की रणनीतियों से ये सत्र अविस्मरणीय रहेगा।


