ग्रामीणों को बताए विधिक अधिकार
आपदा प्रबंधन निःशुल्क विधिक सहायता-सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

जसवंतनगर,इटावा। पंचायत घर कैस्त में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों को आपदा प्रबंधन,विधिक सेवाओं और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
अधिकार मित्र लालमन ने भूकंप,बाढ़,मकान गिरने सहित अन्य आपदाओं के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। साथ ही आपदा से प्रभावित लोगों को मिलने वाली सहायता के लिए आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी दी।
अधिकार मित्र राजेंद्र सिंह ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं,निःशुल्क विधिक सहायता और सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों के निस्तारण के बारे में बताया। उन्होंने ग्रामीणों से विवादों का समाधान आपसी सुलह-समझौते से कराने की अपील की।
अधिकार मित्र शिवदीप ने बाढ़ पीड़ितों को मिलने वाली राहत,राशन और नुकसान पर उपलब्ध आर्थिक सहायता समेत अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कानूनी समस्या या आपदा की स्थिति में संबंधित विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।
शिविर में सनी कुमार, विशाल सिंह,कुलदीप, प्रेम कुमार,अनोखेलाल, शारदा देवी,शीला देवी समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।



