पीएम मोदी का ओमान दौरा, जानें क्यों ये मुस्लिम देश भारत का सबसे भरोसेमंद साथी

Relation India Oman: प्राइम मिनिस्टर मोदी आठ साल बाद ओमान की यात्रा की है। वो 17 और 18 दिसंबर को ओमान के सुलतान हैथम बिन तारिक अल सईद के निमंत्रण पर वहां मौजूद रहेंगे। ये पीएम मोदी का ओमान का दूसरा दौरा है। इससे पहले उन्होंने फरवरी 2018 में ओमान का दौरा किया था। इस यात्रा में पीएम मोदी के साथ एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा।

यात्रा का मेन मकसद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करना और आर्थिक व रणनीतिक साझेदारी को विस्तार देना है। इस दौरान कई महत्वपूर्ण समझौतों पर भी हस्ताक्षर हो सकते हैं।

ओमान की रणनीतिक महत्वता

ओमान खाड़ी का पहला राष्ट्र है, जिसके साथ भारत की तीनों सशस्त्र सेनाएं संयुक्त अभ्यास करती हैं। दोनों देश हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा के लिए सहयोग करते हैं। ओमान खाड़ी सहयोग परिषद (GCC), अरब लीग और भारतीय महासागर रिम एसोसिएशन (IORA) में भी एक प्रमुख भूमिका निभाता है। 2023 में भारत ने अपनी अध्यक्षता के दौरान ओमान को जी-20 सम्मेलन में एक अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया था।

जगुआर फाइटर जेट्स और रक्षा संबंध

मुस्लिम देश की रॉयल एयर फोर्स ने अपने जगुआर विमानों को सेवा से हटा लिया है और अब स्पेयर पार्ट्स की आपूर्ति भारत को करने की पेशकश की है। इससे भारत को पुराने जगुआर विमानों के रख-रखाव में सहूलियत होगी। ओमान के राजदूत इस्सा सालेह अब्दुल्ला सालेह अलशिबानी ने यह कहा कि यह कदम दोनों देशों के रक्षा संबंधों की गहराई को दर्शाता है।

मुक्त व्यापार समझौते की संभावना

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi Oman Visit) के दौरे के दौरान भारत और ओमान के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर भी बातचीत हो सकती है। 2023 में इस पर चर्चा शुरू हुई थी। इस समझौते के तहत दोनों देश अधिकतर उत्पादों पर कस्टम शुल्क घटाने या समाप्त करने और व्यापार व निवेश को बढ़ावा देने के लिए नियमों को सरल बनाने पर विचार करेंगे। ओमान की शूरा परिषद ने हाल ही में इस समझौते को मंजूरी दी है।

जानें PM मोदी से मिलने वाले ओमान के सुल्तान कितने अमीर

भारत-ओमान के बीच कितना व्यापार हुआ

2024-25 में भारत और ओमान के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 10.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का रहा। भारत ओमान से मुख्य रूप से पेट्रोलियम उत्पाद और यूरिया आयात करता है, जो कुल आयात का 70 प्रतिशत से ज्यादा है। इसके अलावा, प्रोपलीन, एथिलीन पॉलिमर, पेट कोक, जिप्सम, रसायन, लोहा और एल्यूमीनियम भी खरीदे जाते हैं। भारत से ओमान को खनिज ईंधन, रसायन, कीमती धातुएं, लोहा, अनाज, जहाज, नावें, बिजली की मशीनरी, बॉयलर, चाय, कॉफी, मसाले, कपड़े और खाद्य उत्पाद निर्यात किए जाते हैं।

Related Articles

Back to top button