भव्य उद्घाटन: भाजपा विधायक ने नुमाइश का काटा फीता
सरिता भदौरिया ने भरथना में दूसरी नुमाइश-प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

भरथना,इटावा। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने नगर में संचालित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण सावन मेला प्रदर्शनी का फीता काटकर उदघाटन किया। नुमाइश प्रदर्शनी वर्तमान में नगर व क्षेत्रवासियों के लिए मनोरंजन का केन्द्र बनी हुई है।
भरथना कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड स्थित एसएवी इण्टर कालेज के मुख्य द्वार के सामने यादव राइस मिल में संचालित उक्त नुमाइश प्रदर्शनी का बैण्ड बाजों व आतिशबाजी की रोशनी व ध्वनियों के बीच बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित होने के साथ समय-समय पर ऐसे मेलों/प्रदर्शनी के आयोजन अति महत्वपूर्ण हैं। तदुपरान्त प्रदर्शनी में भ्रमण किया।
साथ ही कार्यक्रम आयोजक व प्रदर्शनी संचालक सफीक अहमद ने विधायक श्रीमती भदौरिया सहित अन्य आगन्तुक अतिथि पदाधिकारियों का माल्यार्पण, पट्टिका, पगडी पहनाकर प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया। नुमाइश प्रदर्शनी में घर गृहस्थी समेत जरूरत के सामान की आपूर्ति व मनोरंजन का केन्द्र बनी जलपरी के साथ इस बार सुपर ड्रैगन ट्रेन, आसमानी, नाव, ब्रेक डांस, नैनो कार, मिनी ट्रेन, मिक्की माउस, जम्पिंग, बच्चों के अन्य झूले प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रहेगें।
साथ ही आइसक्रीम स्टॉल, रेस्टोरेंट, कपडा के अलावा खेल-खिलौने, घर गृहस्थी का उपयोगी सामान, श्रृंगार आदि की दुकानों से नगर व क्षेत्रवासी खरीद फरोख्त कर सकेगें। इस दौरान सभासद मंगल सिंह भदौरिया, भाजपा नेता रामशरण गुप्ता, चंदन गुप्ता, अशोक चौहान, सत्यम राजपूत, राहुल राजपूत, धर्मेंद्र शाक्य, दिलीप पांडे आदि के अलावा व्यापारी व दुकानदार सुमित गुप्ता, नदीम,अतुल श्रीवास्तव, पिंटू,अजय यादव, रामब्रज सिंह,प्रिंस भदौरिया,कुंवर बहादुर, पप्पू भाई,पंकज गुप्ता सहित तीन दर्जन से अधिक व्यापारी दुकानदारों के साथ नुमाइश प्रदर्शनी के भूमि स्वामी लाखन सिंह, सुरेंद्र सिंह, शिवराज सिंह सहित कई भाजपाईयों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



