समस्यायें देकर जनता को चिढ़ा रही सरकार : सपा

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार बिजली की भयंकर कटौती,आंधी तूफान से बड़ी संख्या में टूटे खंभे आदि ज्वलंत जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव एवं बछरावा के क्षेत्रीय विधायक श्यामसुन्दर भारती के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा बछरावा क्षेत्र के महाराजगंज तहसील मुख्यालय स्थित अधिशासी अभियंता विद्युत को दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन देकर जन समस्याओं के तत्काल निराकरण की माँग की गयी।उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जनसमस्याओं का निराकरण नहीं अपितु जनता को चिढ़ा रही है वर्तमान समय मे आम जनमानस तो परेशान है ही साथ ही जानवरों को भी पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो गयी है।

विधायक श्यामसुन्दर भारती ने कहा कि क्षेत्र के लोग भाजपा सरकार के उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं बिजली विभाग के अधिकारी निरंकुश हो चुके हैं।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ब्रजेन्द्र पटेल,महासचिव राजेश यादव,जिला उपाध्यक्ष मुनेश्वर पासी,मेहरबान सिंह यादव,राजेश मौर्य,हसीन अहमद,ब्लॉक अध्यक्ष समर बहादुर यादव,भानू प्रकाश पटेल,देशराज यादव,जिला सचिव श्रवण आज़ाद,प्रमोद पटेल,देवतादीन पासी,शिवम यादव,शोभनाथ वैश्य,फिरोज अहमद,कमलाकर विक्रमादित्य,रामसनेही यादव,चन्द्रकली भारती,श्रवण पासी,आशुतोष यादव,रिजवान,बासुदेव यादव,आफताब आलम,हरीश चौरसिया,आशीष पटेल,राममिलन गौतम,आशीष यादव,वीरेंद्र यादव,राजू रायनी,आदर्श भारती,प्रशांत लोहिया,गिरेन्द्र यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button