दबंगों ने घर में घुसकर परिवार को पीटा, महिला की हालत नाजुक

स्टार एक्सप्रेस संवाददाता

अमेठी. जनपद के विकासखंड तिलोई के शाहमऊ में सुबह घरेलू विवाद को लेकर कुछ दबंगों ने एक पीड़ित परिवार पर घर में घुसकर हमला कर दिया। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है, जब परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे।

अचानक दबंगों ने अंदर प्रवेश किया और पूरे परिवार पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमले में घर की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं जिसकी उम्र करीब 40 वर्ष है , जबकि बच्चे के सिर में गहरी चोट आई है जिसकी उम्र करीब 15 वर्ष है । हमले के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। घायल महिला को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तिलोई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।

घटना के बाद परिवार में तनाव का माहौल बना हुआ है पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है और कहा है कि वे अपने जानमाल की सुरक्षा को लेकर भयभीत हैं। इस मामले में थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि जांच कराकर आरोपियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button