ईशा ने देखी भाई सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’! रिव्यू देते हुए क्या कहा, जानिए
esha deol border 2: ईशा ने अपनी प्रतिक्रिया दी और सनी देओल को किया सलाम। फिल्म की स्क्रीनिंग में भाई-बहन की शानदार जोड़ी और बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाती फिल्म के बारे में जानें
esha deol border 2: सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज हो चुकी है और दर्शकों से इसे शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म बेमिसाल कमाई कर रही है। अब मूवी को लेकर सनी देओल की बहन ईशा देओल ने अपनी राय दी है। साथ ही उन्होंने फैंस से फिल्म देखने की अपील की है।
ईशा देओल का दिलचस्प रिव्यू
ईशा देओल ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फिल्म का रिव्यू किया और अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने अपने भाई सनी और बहन अहाना देओल के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी रिपब्लिक डे! हमें गर्व है कि पापा को पद्म विभूषण अवॉर्ड मिलेगा। बॉर्डर 2 को अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर देखिए। हम सब ने पिछली रात यह फिल्म देखी और सनी देओल, आप सच में बेस्ट हो। अहान शेट्टी, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और निधि दत्ता ने भी कमाल किया। आप सभी को सलाम!”
ईशा के इस संदेश से फिल्म के प्रति उनके समर्थन और भाई-बहन के रिश्ते की झलक मिलती है।
रविवार को फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें ईशा और अहाना देओल अपने भाई सनी देओल का उत्साहवर्धन करने के लिए मौजूद थीं। सनी ने भी स्क्रीनिंग के दौरान अपनी बहनों के साथ पैपराजी को पोज दिए। तीनों का साथ में नजर आना एक खास पल था, खासकर धर्मेंद्र के निधन के बाद यह उनकी पहली पब्लिक अपीयरेंस थी। फैंस को भाई-बहन का यह संगठित रूप बहुत पसंद आया।
बॉर्डर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा था रिकॉर्ड, जानिए इसके सुपरहिट होने की वजह
भाई सनी का हमेश करती हैं ईशा
बहन ईशा देओल हमेशा ही अपने भाई सनी देओल का समर्थन करती रही हैं। 2023 में जब गदर 2 रिलीज हुई थी, तब भी ईशा ने एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया था, जिसमें सनी और बॉबी देओल के साथ परिवार के सदस्य भी शामिल हुए थे। यह दिखाता है कि सनी के लिए उनका समर्थन कभी कम नहीं हुआ है।



