नहर में तैरता मिला युवक का शव

शव की सिरसागंज के रूप में हुई शिनाख्त

जसवंतनगर,इटावा। कचौरा मार्ग स्थित भोगनीपुर गंग नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सोमवार को क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नहर के गहरे पानी में बह रहे शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। बाद में परिजनों द्वारा शव की पहचान कर ली गई।

उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि कचौरा नहर पुल के पास नहर के पानी में झाड़ियों के किनारे लगभग 30 वर्षीय युवक का शव मिला था। शव के शरीर पर केवल नीले रंग का अंडरवियर था।शव करीब तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। आशंका जताई गई कि शव शिकोहाबाद की ओर से बहते हुए यहाँ तक पहुंचा होगा।पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर स्थानीय लोगों से शिनाख्त का प्रयास किया किंतु असफल होने पर पुलिस ने सोशल मीडिया व अन्य प्लेटफार्म का सहारा लिया। तब थाने पहुंचे सिरसागंज के मृतक के पारिवारीजनो ने शव की पहचान गुल मोहम्मद पुत्र सलीम खान निवासी मियां बाजार दक्षिणी मोहंगंज,थाना सिरसागंज,जिला फिरोजाबाद के रूप में की। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Related Articles

Back to top button