डीसीएम ने प्राइवेट बस में मारी टक्कर

सात यात्री एक घायल डीसीएम चालक समेत कुल आठ घायल सैफई रेफर

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत मंगलवार की तड़के ग्राम धौलपुर खेड़ा के पास हाइवे पर अयोध्या धाम से दर्शन कर लौट रही एक प्राइवेट बस में पीछे से आ रहे डीसीएम कंटेनर ने टक्कर मार दी। डीसीएम कंटेनर चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ। हादसे में बस में सवार सात यात्री और कंटेनर चालक समेत कुल आठ लोग घायल हो गए।बस अयोध्या से राजस्थान जा रही थी।

बताया गया है बस में करीब 50 यात्री सफर कर रहे थे। हादसे में बस के पीछे बैठी कौशल्या पत्नी रवि शंकर शर्मा 50, पार्वती पत्नी विजय कुमार 50,लीलाधर पुत्र बनवारी 70, बीना देवी पत्नी विक्रम सिंह 52, मुन्नी देवी पत्नी महेन्द्र सिंह,सुमित्रा पत्नी मोती सिंह,मंत्री पत्नी कैलाश सभी निवासी ग्राम मुहाना जिला झुंझुनू राजस्थान व कंटेनर चालक रामवीर पुत्र पृथ्वीराज 40 निवासी पृथ्वीपुरा थाना इकदिल घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कमल भाटी ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी जसवंतनगर भिजवाया।

डॉक्टरों ने घायल पार्वती,लीलाधर, बीना देवी,मुन्नी देवी, सुमित्रा का इलाज किया। जबकि कौशल्या और मंत्री को हल्की चोटों पर प्राथमिक उपचार दिया गया। कंटेनर चालक रामवीर की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई पीजीआई रेफर किया गया। हाइड्रा मशीन लेकर पहुंचे हाईवे इंसिडेंट मैनेजर सुनित चौहान ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाकर पुलिस के सहयोग से बाधित हो रहे यातायात को सुचारू कराया। थानाध्यक्ष ने सुरक्षित यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए भेजा।

Related Articles

Back to top button