ग्राहक सेवा केंद्र के उद्घाटन पर उमड़ी भीड़

ग्राम अन्डावली में ग्राहक सेवा केंद्र का हुआ शुभारंभ

जसवंतनगर,इटावा। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा कैस्त के अंतर्गत ग्राम अन्डावली में ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र का शुभारंभ यूपीकोन प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा एवं केंद्र संचालक राधा कृष्ण ने किया। शुभारंभ कार्यक्रम में गांव एवं क्षेत्र के सैकड़ों से अधिक लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर यूपीकोन प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा ने ग्रामीणों को भारत सरकार एवं बैंक द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा बैंकिंग सेवाओं के लिए गांव में स्थापित ग्राहक सेवा केंद्र का उपयोग करें।

उन्होंने बताया कि केंद्र पर ग्रामीणों को जमा-निकासी, नए खाते खुलवाने,भारत सरकार की जन सुरक्षा योजनाओं सहित विभिन्न बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे ग्रामीणों को बैंक शाखा तक जाने की परेशानी से राहत मिलेगी और उन्हें अपने गांव में ही बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। ग्रामीणों से अधिक से अधिक बैंक खाते खुलवाने तथा बैंक की विभिन्न योजनाओं से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में ग्राहक सेवा केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Back to top button