व्यापार मंडल का व्यापक जनसम्पर्क शुरू

प्रदेश कार्यसमिति बैठक को लेकर अभियान तेज

जसवंतनगर इटावा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आगामी 12 अप्रैल को जनपद इटावा में प्रस्तावित प्रदेश कार्यसमिति बैठक को लेकर संगठन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को जसवंतनगर नगर क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर वरिष्ठ व्यापारियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से संपर्क किया गया।

जिला संरक्षक राजीव यादव एवं जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन के नेतृत्व में जिला कार्यसमिति के पदाधिकारियों ने बाजार क्षेत्र में भ्रमण कर व्यापारियों से मुलाकात की और उन्हें प्रदेश स्तर की इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

पदाधिकारियों ने बताया कि इस बैठक में प्रदेश के 60 से अधिक जनपदों से व्यापार प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है, जिससे यह आयोजन व्यापारिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।जनसंपर्क अभियान के दौरान नगर अध्यक्ष अनवर राना,वरिष्ठ व्यापारी राहुल गुप्ता,विनोद यादव,जिला संरक्षक राजीव यादव, उपाध्यक्ष हेमू शाक्य,वरिष्ठ व्यापारी चेतन जैन,लल्ला अग्रवाल सहित कई प्रमुख व्यापारियों से संवाद स्थापित किया गया।

व्यापारियों ने भी बैठक को सफल बनाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि यह बैठक व्यापारियों की समस्याओं, उनके अधिकारों एवं सम्मान से जुड़े मुद्दों को उठाने का एक महत्वपूर्ण मंच होगी।

संगठन लंबे समय से व्यापारियों के हितों की रक्षा,उनकी समस्याओं के समाधान तथा व्यापारिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत रहा है।इस दौरान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा,युवा जिला महामंत्री लल्लू वारसी, रंजीत सिंह कुशवाहा,नगर प्रभारी संजय वर्मा,महिला जिला अध्यक्ष अर्चना कुशवाहा, लाइनपार अध्यक्ष अंजू यादव,युवा जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी नेता मौजूद रहे।

अंत में सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में व्यापारियों से अपील की कि वे 12 अप्रैल को आयोजित प्रदेश कार्यसमिति बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और व्यापारियों की एकजुटता का संदेश दें।

Related Articles

Back to top button