भाजपा ने निकाली कलश वंदन यात्रा

सन्त शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयन्ती पर गोष्ठी में किया स्मरण

भरथना,इटावा। सन्त शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयन्ती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अरूण कुमार गुप्ता अन्नू के नेतृत्व में भरथना प्रथम मंडल में कलश वंदन यात्रा निकाली गई तथा एक गोष्ठी का आयोजन कर सन्त शिरोमणि के आदर्शों का स्मरण किया गया।

उक्त सम्बन्ध में शुक्रवार को कस्बा के मुहल्ला मोतीगंज स्थित विश्वास पैलेस में आयोजित कलश वन्दन यात्रा कार्यक्रम का संयोजन मण्डल अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह बण्टू गौर व उनकी मण्डल की टीम के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

इस दौरान मंचासीन भाजपा जिलाध्यक्ष अरूण कुमार गुप्ता अन्नू, पागलबाबा मन्दिर के पीठाधीश्वर श्याम सुन्दर चौरसिया,पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया,पूर्व विधायक डा.सिद्धार्थ शंकर दोहरे,सावित्री कठेरिया,जिला उपाध्यक्ष अनूप जाटव,उदयवीर दोहरे,समीर दोहरे,आयुष राज आदि ने संत रविदास के आदर्शों,जीवनशैली और सामाजिक समरसता पर विचार विमर्श किया तथा उपस्थितजनों ने सन्त रविदास के जयघोषों के बीच पुष्पवर्षा भी की। तदुपरान्त मण्डल प्रथम के पदाधिकारियों ने आगन्तुक अतिथियों का माल्यार्पण व पट्टिका पहनाकर जोरदार स्वागत सम्मान किया।

इस अवसर पर श्रीभगवान पोरवाल,प्रमोद गुप्ता, जयदीप त्रिपाठी, त्रिलोकी पोरवाल,नेक्से पोरवाल,गौरव चौहान, इमरान खान,संजू पोरवाल,उमेश गुप्ता, पंकज दुबे,विपिन पोरवाल,नीरज जाटव, शिवम गुप्ता,मिथुन चक,महेश गुप्ता,देवेश कोरी,दिनेश जाटव,देवी दयाल दोहरे,सुरेश जाटव, सूरज जाटव,गोलू जाटव, मनीष दोहरे,मुकेश जाटव,सीता जाटव, रेशमा जाटव,कल्पना जाटव सहित भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button