BJP ने राजस्थान समेत इन 4 राज्यों के अध्यक्ष बदले, जानें- किसे मिली कहां की कमान?

स्टार एक्सप्रेस /संवाददाता

 

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज कुछ अहम फैसले लिए है।  दरअसल, बीजेपी ने आज बिहार, दिल्ली, राजस्थान और ओडिशा में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्षों को बदला है लोकसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी ने चार राज्यों में अपने अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। बीजेपी ने राजस्थान में सीपी जोशी, बिहार में सम्राट चौधरी, दिल्ली में वीरेंद्र सचदेवा और ओडिशा में मनमोहन सामल को धनुष सौंप दी है।

लोकसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान, बिहार, ओडिशा और दिल्ली में अपने प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। राजस्थान में सांसद सीपी जोशी, बिहार में एमएलसी सम्राट चौधरी, ओडिशा में पूर्व मंत्री मनमोहन सामल और दिल्ली में वीरेंद्र सचदेवा को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।

राजस्थान में चुनाव से पहले बीजेपी ने सतीश पूनिया को हटाकर सीपी जोशी को पार्टी की कमान सौंपी है तो वहीं बिहार में संजय जायसवाल की जगह सम्राट चौधरी को  बागडोर मिली है। ओडिशा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे मनमोहन सामल की अध्यक्षता में बीजेपी 2024 में चुनाव लड़ेगी। वहीं दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को टक्कर देने के लिए पार्टी ने कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को नया प्रदेश अध्यक्ष निुयक्त किया है।

मनमोहन सामला

बीजेपी ने ओडिशा में मनमोहन सामल को पार्टी की कमान सौंपी है। उन्हें समीर मोहंती की जगह पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। समीर मोहंती का कार्यकाल प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पूरा हो चुका है। मनमोहन सामल ओडिशा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा बीजेपी-बीजेडी गठबंधन की सरकार के समय में वह  यूनिट प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं।

सीपी जोशी 

बीजेपी ने राजस्थान में सतीश पूनिया की जगह चित्तौड़गढ़ से सांसद सीपी जोशी को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। पूनिया अपना कार्यकाल पूरा कर चुके थे, उन्हें एक्सटेंशन भी मिला था, लेकिन इस साल होने वाले चुनाव से पहले बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष बदलकर चौंका दिया है। पूनिया की तरह ही सीपी जोशी भी संघ के बैकग्राउंड से ही आते हैं। चंद्र प्रकाश जोशी चित्तौड़गढ़ से दो बार लोकसभा पहुंचे हैं, वह पहले 2014 में फिर 2019 में इस सीट से चुनाव जीते जोशी बीजेवाईएम  के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं, इसलिए उन्हें संगठन का भी अनुभव है।

सम्राट चौधरी

बिहार में संजय जायसवाल की जगह बीजेपी ने सम्राट चौधरी को कमान सौंपी है. सम्राट चौधरी बिहार सरकार में तीन बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उनकी राजनीतिक पारी की शुरुआत आरजेडी से हुई और फिर जेडीयू से होते हुए वो बीजेपी में आए। उनके पिता पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी की बिहार में काफी राजनीतिक पैठ मानी जाती है। सम्राट चौधरी उस समय विवादों में आए थे, जब लालू यादव की कैबिनेट में सबसे कम उम्र के मंत्री बन गए थे. फिर उन्हें हटाया गया था।

वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली नगर निगम चुनाव में हार के बाद आदेश गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष का पद खाली था। पार्टी ने वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया हुआ था और अब करीब ढाई महीने बाद उन्हें ही स्थायी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। वह काफी 90 के दशक से ही राजनीति में एक्टिव हैं और बीजेपी में ही कई पदों पर रह चुके हैं।

 

Related Articles

Back to top button