भोलेनाथ की बरात ने नगर में किया भ्रमण
भव्यता के साथ निकाली गई भगवान शंकर की बारात

इकदिल,इटावा। कंपोजिट स्कूल के परिसर में 65 वें श्रीप्रताप रामलीला महोत्सव के शुरू होने पर देर शाम भगवान शंकर की भव्य बरात निकाली गईं। पूर्व भाजपा जिलाअध्यक्ष संजीव राजपूत ने भगवान शंकर की आरती कर बरात को झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। रामलीला कमेटी प्रबन्धक उमेश राजपूत और अध्यक्ष एड.सुनील कुमार टंडन महामंत्री रजत वर्मा ने संजीव राजपूत को माला पहनाकर श्री राम का पटका व रामदरबार की प्रतिमा देकर सम्मानित किया।
बैंड बाजों के साथ बरात में दूल्हे के रूप में भगवान शंकर रथ पर सवार थे। बरात में भव्यता और भगवान विष्णु के साथ राधा रानी की झांकिया साथ रही जगह-जगह भगवान शंकर की आरती की और पुष्प वर्षा की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने भागेदारी की।
मुहल्ला सड़क बाजार में गणमान्य लोगों ने भगवान शंकर की आरती की बारात सड़क बाजार मोहल्ला खेड़ापति मोहल्ला लक्ष्मी नगर मोहल्ला ब्राह्मण मोहल्ला गुलियात इकदिल स्टेशन रोड कंपोजिट विद्यालय पर समापन हुआ।
सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान सहित थाना का फोर्स मौजूद रहा। बरात में समिति के पूनम टंडन, संरक्षक डॉ.सुशील सम्राट दीपक गोयल, सुशील कुमार दिवाकर,महेश राजपूत, रियाज अहमद अंसारी, सत्येंद्र राठौर सनमुक्म राजपूत,रजत गौतम,दीपू गुप्ता व कस्बा के गणमान्य लोग मौजूद रहे।


