भारत स्काउटस एवं गाइड जनपदीय रैली जिला रामपुर

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
भारत स्काउट और गाइड रामपुर द्वारा आयोजित जनपदीय रैली के द्वितीय दिवस के अवसर पर प्रातः 8 बजे स्काउट और गाइड झंडे का झंडारोहाण किया गया उसके बाद स्काउट और गाइड की मीनार, साहसिक क्रिया कलाप, विना वर्तन भोजन बनाना, सिग्नेलिंग संकेत वार्ता, क्राफ्ट, झांकी और प्रदर्शनी की प्रतियोगिता आयोजित हुईं जिसमे स्काउट वर्ग में जनपद के जैन इंटर कॉलेज रामपुर,सुंदर लाल इंटर कॉलेज, राजकीय जुल्फिकार इंटर कॉलेज,चौधरी जमना दास इंटर कॉलेज बिलासपुर,आदर्श कृषक इंटर कालेज किरा, राजकीय इंटर कालेज पटवाई, राजकीय इंटर कॉलेज मानकपुर बंजरिया, गुरुनानक इंटर कॉलेज विलासपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेमपुर, दर्शन अकादमी जूनियर हाइस्कूल, पूर्व माधमिक विद्यालय लालपुर कला, कम्पोजिट विद्यालय नरखेड़ा सनवे स्कूल नें प्रतिभाग किया
और गाइड वर्ग में कन्या इंटर कॉलेज खारीकूआ,किरण वेदी गाइड कंपनी, राजकीय जुल्फी कार बालिका इंटर कॉलेज,राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कालेज विद्यामंदिर समूह, रामप्रसाद कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नेहरू नगर पालिका डी ए वी कन्या, उच्चतर प्राथमिक विद्यालय लालपुर राजकीय इंटर कॉलेज मानकपुर बंजरिया, पूर्व माध्यमिक विद्यालय इमरता, राजकीय इंटर कॉलेज काशीपुर नें प्रतिभाग किया
कैम्प फायर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुलाब चंद्र मुख्य विकास अधिकारी रामपुर के द्वारा अग्नि प्रज्ज्वलन कर इसकी शुरुआत कि और सभी दिशाओ से प्रेम, समृद्धि, शांति और हरियाली आदि का आह्वान किया और कैम्प फायर गीत ”आग हुईं है रोशन आओ, आओ आग के पास” सभी अतिथिगण और प्रतिभागिओ के द्वारा गाया गया
इस अवसर पर बलराम सिंह मुख्य जिला आयुक्त, ओम प्रकाश सैनी सचिव,शिव ओम शर्मा,रीता जैसवार, अनिल कुमार शर्मा अरविन्द भास्कर,लक्ष्मी यादव, गीता सैनी,जीतू कुमार, जमाल फात्मा, प्रेमपाल सिंह,रूपा अग्रवाल आकांशा सक्सेना, वेदपाल सिंह,तरुण डॉ.अरिंदो महंतो,शिव शंकर एवं निर्णायक के रूप में डॉ.अनूप सिंह, तुषार शर्मा, विकास शर्मा, अवधेश सिन्हा,मनोज कुमार,भुजवीर सिंह, नितिन राजपुत,प्रणव कुमार, गुरुप्रीत सिंह, कुशल राणा,हिराकली, संतोष आर्य, निखत परवीन आदि नें प्रतियोगिता में मूल्यांकन किया एव संचालन नरवंत कौर नें किया



