पथरी बाबा सिद्धपीठ का बदलेगा स्वरूप

पर्यटन विकास कार्यों का भूमि पूजन

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत जसोहन में यमुना नदी के किनारे स्थित पवित्र एवं ऐतिहासिक सिद्धपीठ पथरी बाबा स्थल अब नए स्वरूप में नजर आएगा। मंगलवार को क्षेत्रीय मंत्री प्रशांत राव चौबे एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने संयुक्त रूप से पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का भूमि पूजन किया। करीब 93 लाख 74 हजार रुपये की लागत से स्थल पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विभिन्न सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

भाजपा नेता जितेंद्र शीलू तोमर की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पथरी बाबा स्थल क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र होने के साथ ऐतिहासिक महत्व भी रखता है। पर्यटन विकास परियोजना के तहत यहां बहुउद्देशीय हॉल, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, क्यूआर कोड युक्त साइनेज, सुलभ प्रसाधन, पेयजल व्यवस्था, यात्री शेड एवं लैंडस्केपिंग सहित कई विकास कार्य कराए जाएंगे।

कार्यक्रम में इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विकास कार्य पूरे होने के बाद सिद्धपीठ का सौंदर्यीकरण होने के साथ यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी नई पहचान और गति मिलने की उम्मीद है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में सिद्धपीठ के महंत गोटिया महाराज, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृपा नारायण तिवारी, पंडित अशोक शुक्ला, पूर्व प्रधान दलबीर सिंह, भीखम सिंह यादव, नाथू सिंह यादव, पूर्व प्रधान रणवीर बघेल, उमेश सिंह चौहान, डीलर प्रदीप शर्मा, पूर्व सभासद राजेंद्र चौहान, सभासद राजवीर चौहान, पुष्पेंद्र चौहान, श्यामलाल शाक्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button