विश्व रक्तदान दिवस पर युवाओं से स्वैच्छिक रक्तदान की अपील
संदेश फाउंडेशन को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

सुल्तानपुर । ज़िला अस्पताल में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डा.सजय सिंह प्रभारी रक्त केंद्र , डा. सुपर्णा दुबे विभागाध्यक्ष पैथोलॉजी , डा.अविनाश चन्द्र गुप्ता मुख्य चिकित्सा अधीक्षक , डा.प्रियंका वर्मा प्रधानाचार्य , विनय कुमार सिंह मुख्य विकास अधिकारी , जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह , एंव वरिष्ठ समाजसेवी करतार केशव सहित तमाम सामाजिक संगठन से जुड़े लोग एंव युवा रक्तदानी मौजूद रहें। इस दौरान संदेश फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में संगठन से जुड़े सदस्यों ने रक्तदान किया, फाउडेशन के अध्यक्ष यादव ने विशेषकर युवाओं से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है और आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचा सकता है ऐसे पुनीत कार्यों में हम सभी को अपनी भागीदारी जरूर सुनिश्चित करानी चाहिए। वरिष्ठ समाजसेवी करतार केशव ने कहां आज भी रक्तदान को लेकर अनेक भ्रांतियां और अनावश्यक भय व्याप्त हैं, जबकि वैज्ञानिक दृष्टि से रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित है.
इससे न केवल जरूरतमंद मरीजों को जीवन मिलता है, बल्कि दाता का स्वास्थ्य भी सामान्य और संतुलित बना रहता है. उन्होंने विशेष रूप से प्लेटलेट दान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि डेंगू, कैंसर और कीमोथेरेपी से गुजर रहे मरीजों के लिए इसकी आवश्यकता अचानक बढ़ जाती है. चूंकि प्लेटलेट्स को लंबे समय तक सुरक्षित नहीं रखा जा सकता, इसलिए नियमित दाताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। रक्तदान महादान की इस मुहिम में रमेश चंद्र यादव ने भी अपनी भागीदारी एक यूनिट रक्तदान कर निभाई साथ में समाजसेवी डॉ० सुरेश यादव भी मौजूद रहे।



