सावन के अंतिम सोमवार पर अंजलि सिंह ने बांटी खुशियां, जरूरतमंद बच्चों व राहगीरों को खिलाई आइसक्रीम-कुल्फी

गाजियाबाद। सावन के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर समाज सेविका अंजलि सिंह ने इंदिरापुरम के कनावनी क्षेत्र में सेवा और मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने आसपास की झुग्गी-झोपड़ियों में पहुंचकर गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच आइसक्रीम-कुल्फी का वितरण किया। इसके साथ ही राहगीरों और रिक्शा चालकों को रोककर भी आइसक्रीम खिलाई गई।
आइसक्रीम-कुल्फी पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। अंजलि सिंह के सहयोगी पुनीत भी उनके साथ मौजूद रहे और आइसक्रीम वितरण कार्य में सहयोग किया।
समाज सेविका अंजलि सिंह ने कहा कि सावन का पावन महीना सेवा, प्रेम और मानवता का संदेश देता है। जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां बांटकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को भी आगे आकर जरूरतमंद परिवारों और बच्चों की मदद करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे सेवा कार्य भी समाज में बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर जरूरतमंद बच्चों, राहगीरों और मेहनतकश रिक्शा चालकों के साथ खुशियां बांटने का अवसर मिलना उनके लिए भी खुशी की बात है।
इस अवसर पर कनावनी क्षेत्र की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों के बीच खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।



