अभिषेक शर्मा ने तोड़ा रिकॉर्ड, भारत के लिए ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज

Abhishek Sharma New Record: गुवाहाटी के मैदान पर न्यूज़ीलैंड टीम के दिए 154 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने पहली ही गेंद पर संजू सैमसन के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया। मगर इस हालात में भी अभिषेक शर्मा ने शानदार पारी खेली और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाजों की धुलाई कर दी। उन्होंने डफी की गेंद पर एक लंबा सिक्स लगाकर सिर्फ़ 14 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

ये भारत के लिए इंटरनेशनल T20 क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक बन गया। भारत के लिए सबसे तेज़ पचासा बनाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है। उन्होंने 2007 T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के विरुद्ध 12 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। उनके बाद अब इस लिस्ट में उनके चेले अभिषेक शर्मा का नाम है।

युवा बल्लेबाज ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने न्यूज़ीलैंड के विरुद्ध मुकाबले में अपना तीसरा छक्का लगाकर रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले, न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ किसी बाइलेटरल T20 सीरीज़ में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था। अभिषेक शर्मा ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ पहले दो मैचों में 8 छक्के लगाए थे। तीसरे T20 मैच में, वह रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ T20 सीरीज़ में सिक्सर किंग बन गए।

जीत के बाद ईशान किशन ने खोला दमदार वापसी का राज

युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपने छोटे से करियर में नौवीं बार 25 गेंदों या उससे कम में हाफ-सेंचुरी बनाई है। इस अचीवमेंट के साथ, उन्होंने सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। सूर्य ने भी अपने करियर में अब तक 9 बार यह अचीवमेंट हासिल किया है। फिल सॉल्ट और एविन लुईस के नाम 7-7 बार यह अचीवमेंट हासिल करने का रिकॉर्ड है।

Related Articles

Back to top button