कस्ता में हुआ विराट हिंदू सम्मेलन एवं समरसता कार्यक्रम

परवेज आलम

लखीमपुर खीरी। जनपद के कस्ता में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। लखीमपुर-खीरी जनपद के मितौली तहसील के अंतर्गत कस्ता कस्बे में संचालित विद्या भारती विद्यालय राधे रमण सोना देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दिनांक 1 फरवरी दिन रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन सनातन धर्म समिति के रमेश शुक्ला के प्रतिनिधित्व में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद जुगुल किशोर ने भारत माता के चरणों में दीप प्रज्ज्वलन करके किया एवं संत रविदास जयंती होने के उपलक्ष्य में संत रविदास के चरणों में पुष्पार्चन किया।

हिंदू सम्मेलन काफी संख्या में सनातन धर्म के अनुयाई मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में आए हुए शांतनु अवस्थी ने बताया हिंदू संगठन सनातन धर्म के लिए समर्पित है। समाज में समरसता बनी रहे ऊंच नीच जाति पाति का भेदभाव भुलाकर एक समान समाज की स्थापना हो।

अब समय आ चुका है पुरानी परिपाटी को दरकिनार करके समाज में समरसता का बीज रोपण किया जाए। जिससे समाज एक नए पथ की ओर अग्रसर हो व समाज विकास का समाज होना चाहिए, जहां पर समरसता की धारा बरसती हो ऐसे समाज की स्थापना हो। संत रविदास जयंती भी मनाई गई। कार्यक्रम में समरसता के तहत तहरी भोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद जुगुल किशोर, मितौली खंड कार्यवाह विपिन भट्ट, शरद अवस्थी, सत्येंद्र कुमार वर्मा, रजत मिश्र सहित सनातन धर्म सेवा समिति के सभी सदस्यों सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में दौरान पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button