ये 3 बैंक डूबे तो तबाह हो जाएगी देश की अर्थव्यवस्था! SBI के साथ लिस्ट में शामिल 2 प्राइवेट बैंक कौन से?

RBI D-SIBs List 2026: केंद्रीय बैंक ने 23 नवंबर को देश के सबसे महत्वपूर्ण बैंकों यानी डोमेस्टिक सिस्टमेटिकली इंपॉर्टेंट बैंक्स (D-SIBs) की ताजा सूची जारी कर दी है। ये वे चुनिंदा बैंक हैं जिनकी वित्तीय मजबूती से पूरे देश की अर्थव्यवस्था जुड़ी है। यदि इनमें से किसी भी एक बैंक पर गंभीर संकट आता है या वह लड़खड़ाता है, तो पूरे बैंकिंग तंत्र और आर्थिक व्यवस्था पर गहरा असर पड़ सकता है। आरबीआई ने वर्ष 2026 के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI), एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को इस श्रेणी में बरकरार रखा है। आकार, कारोबार और सिस्टम में गहरी पकड़ के चलते इन तीनों को ‘टू बिग टू फेल’ (Too Big To Fail) माना जाता है।

डी-एसआईबी फ्रेमवर्क के माध्यम से केंद्रीय बैंक उन संस्थानों की पहचान करता है जिनके संभावित संकट से व्यापक आर्थिक अस्थिरता पैदा हो सकती है। ऐसे बैंकों पर सामान्य बैंकों की तुलना में अधिक कड़ी निगरानी रखी जाती है। रिजर्व बैंक ने 22 जुलाई 2014 को यह रूपरेखा लागू की थी। सबसे पहले 2015 में एसबीआई को इस सूची में जोड़ा गया था, जिसके बाद 2016 में आईसीआईसीआई बैंक और 2017 में एचडीएफसी बैंक को यह दर्जा मिला।

आपातकालीन स्थिति या संभावित नुकसान से निपटने के लिए इन बैंकों को कैपिटल कंजर्वेशन बफर के अतिरिक्त कॉमन इक्विटी टियर-1 (CET1) पूंजी सुरक्षित रखना अनिवार्य होता है। 31 मार्च 2026 तक के आंकड़ों के आधार पर तय की गई व्यवस्था में तीनों बैंकों की बकेट स्थिति पहले जैसी ही रखी गई है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई को बकेट-4 में रखा गया है, जिसके तहत उसे अपनी जोखिम-भारित परिसंपत्तियों (RWAs) के 0.80 प्रतिशत के बराबर अतिरिक्त पूंजी रखनी होगी। निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक को बकेट-2 में कायम रखते हुए 0.40 प्रतिशत अतिरिक्त CET1 पूंजी का नियम लागू किया गया है। वहीं आईसीआईसीआई बैंक बकेट-1 में है और उसे अपनी रिस्क वेटेड एसेट्स के 0.20 प्रतिशत के बराबर अतिरिक्त पूंजी बनाए रखनी होगी।

अब बजट की नो टेंशन! 6,000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ आए सैमसंग के 4 सस्ते फोन, जानें बेस्ट कौन?

केंद्रीय बैंक ने सिस्टम इंपॉर्टेंस स्कोर (SIS) के आधार पर कुल पांच बकेट तय किए हैं, जिनमें बैंकों को 0.20 प्रतिशत से लेकर 1 प्रतिशत तक अतिरिक्त पूंजी रखनी पड़ती है। बकेट का स्तर जितना ऊंचा होता है, अतिरिक्त पूंजी की जरूरत भी उतनी ही अधिक होती है। हालांकि, 2026 की इस सूची में बकेट-3 और बकेट-5 में किसी भी बैंक को जगह नहीं दी गई है।

Related Articles

Back to top button