मंदिर से खुशियां लेकर निकले थे 16 लोग, हाईवे पर बिछ गईं लाशें! खड़े ट्रक में घुसी गाड़ी, मंजर देख कांप उठे लोग

Kota Udaipur Highway Accident: राजस्थान के कोटा जिले में कोटा-उदयपुर हाईवे पर आधी रात को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां तीर्थयात्रियों से भरी एक ट्रैवलर गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। शंभूपुरा के पास हुए इस भीषण एक्सीडेंट में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

ऐसे हुआ भयानक हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र का एक परिवार राजस्थान के सीकर स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर के दर्शन करने आया हुआ था। दर्शन-पूजन संपन्न होने के बाद परिवार के सभी 16 सदस्य ट्रैवलर गाड़ी से वापस अपने घर महाराष्ट्र लौट रहे थे। आधी रात के वक्त जब गाड़ी कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर शंभूपुरा इलाके से गुजर रही थी, तभी तेज रफ्तार होने की वजह से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि ट्रैवलर का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और भीतर बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। आनन-फानन में घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए कोटा के नवीन चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फिलहाल कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।

मोदी सरकार में बंगाल का दबदबा! 23 नवंबर को कैबिनेट विस्तार? इन दिग्गजों की लगने वाली है लॉटरी

मामले की पुष्टि करते हुए कोटा के अपर जिला कलेक्टर राजेश जोशी ने बताया कि हादसा शंभूपुरा के पास देर रात घटित हुआ। 16 सवारियों से भरी ट्रैवलर गाड़ी के खड़े ट्रक से टकराने के चलते 9 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी हताहत एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं और खाटू श्याम जी के दर्शन कर महाराष्ट्र लौट रहे थे। एडीएम ने कहा कि प्रशासन की पहली प्राथमिकता सभी घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराना है ताकि उनकी जान बचाई जा सके। वहीं मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और महाराष्ट्र में उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Related Articles

Back to top button