धम्मौर न्याय पंचायत में रमैयापुर ओवरऑल चैंपियन

सुल्तानपुर। धम्मौर के 18 विद्यालयों की प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक व्यायाम शिक्षक बृजेश सिंह एवं एआरपी डॉ0 सुरेंद्र दुबे द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया ।धम्मौर के कुल 18 विद्यालयों के 170 बच्चों प्रतियोगिता में भाग लिया । जिसमें जूनियर वर्ग कबड्डी बालक- बालिका दोनों कंपोजिट विद्यालय रमैयापुर के बच्चे विजेता रहे एवं रनर के रूप में उच्च प्राथमिक विद्यालय धम्मौर एवं प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट विद्यालय धर्माइतेपुर के बच्चे रहे।
इसी प्रकार बालिका वर्ग में भी रमैयापुर की बालिकाएं विजेता रही। जूनियर वर्ग 200 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय धम्मौर के आलोक प्रथम रहे इसी प्रकार 400 मीटर की दौड़ में भी आलोक प्रथम रहे। लंबी कूद में भी जूनियर धमोर का छात्र आलोक प्रथम रहा, धर्मतेपुर द्वितीय रहा ।सुलेख प्रतियोगिता में जूनियर हाई स्कूल करमपुर परवरभार की स्तुति दुबे प्रथम रही एवं धम्मौर द्वितीय रहा।
100 मीटर की दौड़ में प्राथमिक वर्ग में बालिका में पूजा प्राथमिक विद्यालय नूरपुर प्रथम एवं प्राथमिक विद्यालय खेतकूरी द्वितीय रहा। बालक 50 मीटर में कन्हैया रमैयापुर प्रथम रहा एवं प्राथमिक विद्यालय परवरभार द्वितीय रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय राजापुर की छात्रा अंकिता प्रथम रही। प्रतियोगिता में विकासखंड के प्राथमिक शिक्षक संघ दूबेपुर के पूर्व अध्यक्ष काशी प्रकाश तिवारी पूर्व बीआरसी बजरंग यादव जूनियर शिक्षक संघ के मंत्री सचिन सिंह ,नोडल शिक्षा संकुल बंधुआ कला अवधेश पांडेय उपस्थित रहे।
आयोजक नोडल शिक्षक संकुल धम्मौर प्रभारी ब्लॉक अध्यक्ष दूबेपुर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ तथा प्रदेश मंत्री रमेश तिवारी के नेतृत्व में तथा जूनियर शिक्षक संघ दूबेपुर के अध्यक्ष एवं प्रधानाध्यापक रमैयापुर राजीव मिश्रा के संयोजन में खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। निर्णायक के रूप में पुनीत सिंह, प्रभावती सिंह,जितेंद्र ,मुजम्मिल बेचू राम ,राजाराम, मंजू सिंह, माया दुबे, मैमुना खातून, देवकांत, ममता सिंह, सुषमा श्वेता शुक्ला, पूनम रहीं ।इस प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय धम्मौर की प्रभारी प्रधानाध्यापक संगीता सिंह , समना भार की रेनू सिंह , कंपोजिट विद्यालय धर्मतेपुर के प्रधानाध्यापक राजनाथ चंद्रेश कुमार, मनोज कुमार सिंह , मुजम्मिल सिद्दीकी,कमलेश मौर्य, रेनू यादव,देवकांत, पूजा मिश्रा, महेश कुमार उपस्थित रहे।



