IPL 2027 Trade News: CSK का मास्टरप्लान! SRH से छीने 2 मैच विनर, खलील अहमद OUT

IPL 2027 Trade News: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के आगामी सीजन से पहले खिलाड़ी बाजार में बड़ी हलचल देखने को मिली है। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने चार प्रमुख खिलाड़ियों की अदला-बदली कर एक ऐतिहासिक ट्रेड डील को अंजाम दिया है। इस सौदे के तहत इंग्लैंड के धुरंधर ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स अब चेन्नई की पीली जर्सी में नजर आएंगे, जबकि भारतीय बाएं हाथ के पेसर खलील अहमद और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस की सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे में एंट्री हुई है।

लियाम लिविंगस्टोन को नुकसान

आईपीएल की ओर से जारी आधिकारिक पुष्टि के अनुसार, लियाम लिविंगस्टोन को चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होने के लिए भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले उन्हें 13 करोड़ रुपये की मोटी रकम पर खरीदा था, लेकिन अब वे 7 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 6 करोड़ रुपये की संशोधित फीस पर सीएसके का हिस्सा बने हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स अपनी पुरानी 3 करोड़ रुपये की फीस पर ही चेन्नई से जुड़े हैं। एडवर्ड्स को हैदराबाद ने उनके अंतरराष्ट्रीय डेब्यू से पहले टीम में शामिल किया था, हालांकि पैर की चोट के कारण वे पिछले सीजन (IPL 2026) में एक भी मैच नहीं खेल सके थे।

IPL 2027 से पहले सबसे बड़ा महा-धमाका! मुंबई छोड़ पंजाब किंग्स में जाएंगे हार्दिक पांड्या? ट्रेड पर लगी मुहर!

दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी आक्रमण को इस ट्रेड से नई धार मिली है। भारतीय तेज गेंदबाज खलील अहमद 4.8 करोड़ रुपये की मौजूदा कीमत पर अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी हैदराबाद में लौटे हैं। खलील 2018 से 2021 तक हैदराबाद का अहम हिस्सा रह चुके हैं और चेन्नई के लिए 2025 में उन्होंने 14 मैचों में 15 विकेट झटके थे। हालांकि, 2026 के सीजन में महज पांच मैच खेलने के बाद वे चोटिल होकर बाहर हो गए थे। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टी20 स्पेशलिस्ट पेसर नाथन एलिस 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर हैदराबाद से जुड़े हैं। अपनी सटीक यॉर्कर और डेथ ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी के लिए मशहूर एलिस के आने से हैदराबाद का पेस अटैक काफी मजबूत और संतुलित हो गया है।

Related Articles

Back to top button