खैनी की भयंकर लत छूटेगी सिर्फ 7 दिनों में; जेब में रखें ये 2 की चीज, तलब होते ही दिखेगा जादुई असर

tobacco craving home remedies: खैनी यानी तंबाकू की लत छोड़ना किसी भी व्यक्ति के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से एक बड़ी चुनौती साबित होता है। सुबह सोकर उठते ही, भोजन के तुरंत बाद या कामकाज के तनाव के बीच कई लोगों को अचानक तेज तलब (क्रेविंग) महसूस होने लगती है। कुछ लोग सिर्फ मुंह का स्वाद बदलने के लिए इसकी शुरुआत करते हैं, मगर धीरे-धीरे निकोटीन दिमाग को इस कदर जकड़ लेता है कि बिना खैनी खाए बेचैनी और चिड़चिड़ापन हावी होने लगता है।

अगर आप भी इस जानलेवा लत से आजादी पाना चाहते हैं, तो सिर्फ मन को समझाना काफी नहीं होगा, बल्कि दैनिक दिनचर्या और खान-पान में कुछ छोटे मगर असरदार बदलाव करने होंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नेशनल टोबैको कंट्रोल प्रोग्राम (NTCP) द्वारा डॉक्टरों के लिए तैयार की गई गाइड में कुछ ऐसे आसान और हेल्दी विकल्प सुझाए गए हैं, जो तलब उठते ही ध्यान भटकाने में सबसे ज्यादा मददगार साबित होते हैं।

सबसे पहले ये पहचानना जरूरी है कि आपको खैनी खाने की तलब किन परिस्थितियों में सबसे ज्यादा महसूस होती है। आमतौर पर मानसिक तनाव या चिंता के दौरान, खाना खाने के फौरन बाद, दोस्तों की महफिल में, लंबे समय तक काम करते वक्त या खाली बैठकर बोर होते समय इसकी इच्छा सबसे तीव्र होती है। अपनी इस ‘ट्रिगर टाइमिंग’ को भांपते ही आप उसकी जगह किसी स्वस्थ आदत को शामिल कर सकते हैं।

खैनी की तलब सताए तो क्या करें

जब भी खैनी की तलब सताए, तो जेब से तंबाकू निकालने के बजाय सादी सौंफ मुंह में रखकर धीरे-धीरे चबाएं। इसका प्राकृतिक स्वाद मुंह को फ्रेश करता है और तलब से ध्यान हटाता है। इसी तरह तेज खुशबू वाली छोटी हरी इलायची मुंह का जायका बदलने का सबसे बेहतरीन और पोर्टेबल विकल्प है। बार-बार मुंह चलाने की आदत से निपटने के लिए खीरा, गाजर के बारीक टुकड़े, सेब या अमरूद चबाना शुरू करें, जो शरीर को फाइबर और ताजगी देने के साथ-साथ तंबाकू की जगह एक पौष्टिक आदत विकसित करते हैं।

इसके अलावा प्रोटीन और फाइबर से भरपूर भुने चने पास रखना भी तलब मिटाने का एक ठोस जरिया है। जब भी खैनी खाने का तीव्र मन करे, तो तुरंत एक बड़ा गिलास सामान्य पानी या बिना चीनी वाली सादी छाछ घूंट-घूंट कर पिएं और कुछ कदम टहल लें, जिससे दिमाग का ध्यान तुरंत डायवर्ट हो जाता है। पुदीने की ताजी पत्तियां चबाना भी मुंह को ठंडक देकर क्रेविंग को शांत करता है, मगर ध्यान रहे कि विकल्प के तौर पर कभी भी गुटखा, पान मसाला या तंबाकू युक्त माउथ फ्रेशनर का सहारा न लें।

नहाते वक्त बच्चे ने निगल लिया साबुन; घबराने के बजाय फौरन करें ये 3 काम, भूलकर भी न कराएं उल्टी

खैनी में मौजूद निकोटीन को शरीर से पूरी तरह दूर करने के लिए कैलेंडर में एक पक्की तारीख तय करें, अपनी जेब, अलमारी और दराज से तंबाकू के सारे पैकेट फेंक दें और परिवार का सहयोग लें। यदि शुरुआती दिनों में सिरदर्द, घबराहट या विड्रॉल सिंड्रोम ज्यादा परेशान करे, तो किसी योग्य चिकित्सक से परामर्श लेकर निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी (NRT) या जरूरी दवाओं की मदद से इस लत को हमेशा के लिए अलविदा कहा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button