महानवमी पर सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं; बाजार खुलते ही रेट्स में आया तगड़ा उछाल, चेक करें ताजा भाव

Gold Rate Today 19 October 2026: शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर आज 19 अक्टूबर 2026 को सर्राफा बाजार में जोरदार हलचल देखने को मिल रही है। कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को फेस्टिव डिमांड बढ़ने से सोने और चांदी की कीमतों में मजबूत तेजी दर्ज की गई है। ग्लोबल कमोडिटी एक्सचेंज COMEX पर सोने का भाव 0.28% चढ़कर 4,192.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, वहीं चांदी 0.46% की बढ़त के साथ 57.57 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती नजर आई। इस अंतरराष्ट्रीय तेजी का सीधा असर घरेलू वायदा बाजार पर भी पड़ा, जहां मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 0.24% की तेजी के साथ 1,48,279 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, वहीं चांदी 0.41% उछलकर 2,12,041 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
सोने और चांदी की कीमतों में तेजी
पिछले सत्र में सोना 1,48,000 रुपये और चांदी 2,11,418 रुपये पर बंद हुई थी। वहीं Bullions.co.in के अनुसार आज सोना 1,48,290 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,11,840 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के पिछले बंद भाव के अनुसार 24 कैरेट सोना ₹14,643 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹14,291 प्रति ग्राम और 18 कैरेट 11,861 प्रति ग्राम पर रहा था।
त्योहारी सीजन में खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए देश के प्रमुख महानगरों में आज सोने की दरें प्रति ग्राम के आधार पर तय की गई हैं। दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹14,780 प्रति ग्राम, 22 कैरेट 13,549 प्रति ग्राम और 18 कैरेट ₹11,088 प्रति ग्राम बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता और पुणे में 24 कैरेट सोने का भाव ₹14,765, 22 कैरेट ₹13,534 और 18 कैरेट ₹11,073 प्रति ग्राम पर बना हुआ है।
होम लोन लेने वालों पर गिरा SBI का ‘एटम बम’; बढ़ गई ब्याज दरें, अब हर महीने कटेगी ज्यादा EMI
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और गुजरात के अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,770, 22 कैरेट ₹13,539 और 18 कैरेट ₹11,078 प्रति ग्राम दर्ज की गई है। हैदराबाद में 24 कैरेट ₹14,765, 22 कैरेट ₹13,534 और 18 कैरेट ₹11,073 है, वहीं चेन्नई में 24 कैरेट ₹14,765, 22 कैरेट ₹13,534 और 18 कैरेट का भाव ₹11,124 प्रति ग्राम पहुंच गया है।
चांदी की कीमतों में भी खुदरा बाजारों में आज बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और लखनऊ में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत ₹2,29,900 पर पहुंच चुकी है। वहीं दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों चेन्नई और हैदराबाद में मांग अधिक रहने से 1 किलोग्राम चांदी ₹2,39,900 के स्तर पर कारोबार कर रही है। विशेषज्ञों के अनुसार नवरात्रि के समापन और आने वाले धनतेरस-दिवाली के त्योहारों को देखते हुए आभूषणों की खुदरा मांग में और तेजी आने की पूरी संभावना है।



