फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास: गंभीर
परिजनों ने समय रहते फांसी से उतारा, सैफई पीजीआई रेफर

जसवंतनगर,इटावा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटारी में रविवार को 35 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। समय रहते परिजनों की नजर पड़ने पर उसे फंदे से नीचे उतार लिया गया। युवक को बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
ग्राम कटारी निवासी अवनीश कुमार पुत्र श्याम बाबू ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देख तत्काल नीचे उतारा और उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।



