खटखटा बाबा तालाब में मिला बुजुर्ग का शव

सफाई के दौरान पालिका कर्मचारियों ने देखा शव:फैली सनसनी

जसवंतनगर,इटावा। कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम सिद्धपीठ खटखटा बाबा मंदिर के पास स्थित तालाब में एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई।नगर पालिका की टीम तालाब की सफाई कर रही थी तभी कर्मचारियों की नजर शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमल भाटी और कस्बा इंचार्ज हेमंत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की।

मृतक की पहचान गंगाराम वाल्मीकि पुत्र किशनलाल उम्र करीब 60 वर्ष निवासी गुलाबबाड़ी थाना जसवंतनगर के रूप में हुई है।मौत की खबर सुनते ही मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक अपने पीछे पत्नी रेनू देवी और पांच बेटों को छोड़ गया है।जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। बताया गया कि मृतक कबाड़ बीनने का काम करता था और शराब पीने का आदी था।थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संभवतः कबाड़ बीनने के दौरान असंतुलित होकर वह तालाब के गहरे पानी में चला गया होगा जिससे उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Related Articles

Back to top button