नेताजी की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
प्रेरणा स्थल पर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नेताजी की विचारधारा पर चलने का लिया संकल्प

जसवंतनगर,इटावा। सपा संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर शनिवार को ब्लॉक स्थित प्रेरणा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। सपा नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख तथा विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद डॉ. भीमराव आंबेडकर और लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण किया गया।
इस दौरान उपस्थित सपाइयों ने मुलायम सिंह यादव के विचारों और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में यादवेन्द्र सिंह जोनी, प्रधान सुबोध बघेल, गोविंद बघेल, शैलेन्द्र यादव, शिवशंकर धाकरे, निखिल शाक्य, रामकुमार पाल, दीपू जादौन और जितेंद्र पाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम को लेकर प्रेरणा स्थल परिसर में साफ-सफाई और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी। परिसर को सपा के झंडों से सजाया गया था।



