डीएम को ज्ञापन देने पर अड़ी आजाद समाज पार्टी

एसडीएम न्यायिक ने लिया 24 सूत्रीय ज्ञापन

इटावा। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर गुरुवार को इटावा कचहरी परिसर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय, आरक्षण तथा वंचित वर्गों की सामाजिक,आर्थिक, राजनीतिक और शैक्षणिक क्षेत्र में उचित भागीदारी समेत विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम 24 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

कार्यकर्ता जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़े रहे। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने से उन्होंने इनकार कर दिया। काफी देर तक चले धरने के बाद एसडीएम न्यायिक श्वेता मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर पार्टी का 24 सूत्रीय ज्ञापन प्राप्त किया, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

इस दौरान मुख्य मंडल प्रभारी अभिषेक आजाद, जिलाध्यक्ष सुंदरम बौद्ध, मंडल संयोजक वॉलंटियर फोर्स लकी जाटव, विधानसभा प्रभारी भरथना विक्की कठेरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष भीम आर्मी मोहित गौतम,पूर्व प्रभारी गौरव आजाद,पूर्व नेता सुबोध गौतम और नेता अतुल आजाद ने अपने विचार रखे।

पदाधिकारियों ने कहा कि सामाजिक न्याय, आरक्षण और सभी वर्गों की उचित भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पार्टी लगातार आवाज उठाती रही है। उन्होंने कहा कि वंचित एवं पिछड़े वर्गों को संविधान में प्रदत्त अधिकारों के अनुरूप अवसर और प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।

कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष अर्पित आजाद, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डिंपल चक,जिला संयोजक भीम आर्मी मनीषा,युवा मोर्चा जिला संयोजक सुधीर आजाद, किसान मोर्चा जिला संयोजक राजीव यादव, जिला प्रभारी मोहित गौतम,पूर्व जिला महासचिव राघवेंद्र गौतम, जिला उपाध्यक्ष आनंद स्वरूप,मंडल सहसंयोजक अतुल गौतम,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मनोज कुमार, पूर्व प्रभारी मोहम्मद आमीन भाई,हाजी शकील अहमद, आशिफ अली समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को उठाया और ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से मांगों पर विचार कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।

Related Articles

Back to top button