पुलिस ने 13 लोगों का शांतिभंग में चालान
जसवंतनगर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई कर एसडीएम के समक्ष किया पेश

जसवंतनगर,इटावा। थाना पुलिस ने सोमवार को 13 आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए शांति भंग में चालान किया। थानाध्यक्ष कमल भाटी के अनुसार सभी आरोपियों को उपजिलाधिकारी के समक्ष पेश किया गया।
थानाध्यक्ष के मुताबिक कार्रवाई में नगला लायक निवासी सुवीर कुमार व सुमित कुमार उर्फ रोहित, चौबेपुर निवासी अभिषेक उर्फ गोलू, रूकनपुरा निवासी राकेश कुमार, गौरी शंकर, कल्लू प्रसाद उर्फ अमित कुमार व आदेश कुमार, नगला विचू निवासी मोहित व बृजेन्द्र, नगारिया भाट निवासी सचिन व दिनेश, जमुना तलहटी निवासी शारांस तथा चौगान निवासी अजय शामिल हैं।



