Asian Games 2026: पहले ही दिन भारत की चांदी, इन तीन खिलाड़ियों की तिकड़ी ने शूटिंग में जीता सिल्वर मेडल

Asian Games 2026: जापान के नागोया में चल रहे एशियाई खेलों में भारतीय महिला निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विनोद विदर्सा की तिकड़ी ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता।
एशियाई खेल 2026 में 503 भारतीय एथलीटों का दल दिखा रहा दमखम
पूरे कॉम्पिटिशन के दौरान, तीनों भारतीय निशानेबाजों ने शुरुआत से ही बेहतरीन तालमेल और सटीकता दिखाई। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से भारत का मेडल खाता खुला है और खेल जगत से उन्हें खूब तारीफें मिल रही हैं।
इन एशियाई खेलों में कुल 503 भारतीय एथलीट (269 पुरुष और 234 महिलाएं) हिस्सा ले रहे हैं, जो 34 अलग-अलग खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। एथलेटिक्स में सबसे बड़ा दल है जिसमें 74 एथलीट शामिल हैं, जिससे ट्रैक और फील्ड इवेंट्स में कई मेडल जीतने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। हॉकी टीम में 40 खिलाड़ी हैं, जबकि क्रिकेट और शूटिंग में 30-30 खिलाड़ी शामिल हैं। कबड्डी में 24 सदस्यों की टीम हिस्सा ले रही है।
वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला मौका, कोच गौतम गंभीर ने संजू सैमसन को लेकर किया बड़ा खुलासा
वहीं, भारत ने 2022 के हांगझोऊ एशियाई खेलों में 661 एथलीटों का दल भेजा था; इसकी तुलना में, इस साल का दल छोटा है। हालांकि, भारत ने हांगझोऊ एशियाई खेलों में 106 मेडल जीतकर अपना अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था। भारतीय एथलीट इस साल उसी लय को बनाए रखने और देश के लिए और अधिक मेडल जीतने के संकल्प के साथ मैदान में उतरे हैं।



