वकीलाें ने मनाया काला दिवस: जताया विरोध

15 सितंबर की घटना यादकर अधिवक्ताओं ने मनाया काला दिवस

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर की मॉडल तहसील परिसर में सोमवार को अधिवक्ताओं ने 15 सितंबर 2000 की लाठीचार्ज की घटना की स्मृति में काला दिवस मनाया। अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और घटना के विरोध में अपना आक्रोश जताया।

वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि 15 सितंबर 2000 को इटावा में जिला बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता रणवीर सिंह सेंगर और उनके परिजनों की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। इसी दौरान तत्कालीन एडीएम पी.के. पांडे के कार्यकाल में जिला प्रशासन की ओर से अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि घटना की स्मृति में हर वर्ष 15 सितंबर को जिले के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहकर काला दिवस मनाते हैं। अधिवक्ताओं ने कहा कि यह दिवस उन्हें घटना की याद दिलाने के साथ न्याय और अधिवक्ता हितों के लिए संघर्ष की प्रेरणा देता है।

इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज सिंह,उपाध्यक्ष संदीप वर्मा,सचिव आलोक रतन,कोषाध्यक्ष रवि यादव,महामंत्री सौरभ चौहान,पूर्व महासचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रामाधार,पूर्व अध्यक्ष यशपाल सिंह, पूर्व सचिव सोमिल सक्सेना,राजीव यादव, राजेश गुप्ता,सुरेंद्र बाबू और महेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button