सलोन आरएसएम के अध्यक्ष बने आनंद प्रताप सिंह, शाश्वत बने महामंत्री
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सलोन की नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न, आनंद प्रताप सिंह बने अध्यक्ष

सलोन, रायबरेली। सलोन बीआरसी सभागार राजापुर माफी में मंगलवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सलोन की नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया जिला पदाधिकारियों एवं चुनाव प्रभारियों की देखरेख में पूरी की गई। नई कार्यकारिणी में ब्लॉक की कमान आनंद प्रताप सिंह को सौंपी गई। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, अनूप सिंह, महामंत्री संजय कनौजिया, चुनाव प्रभारी वेद प्रकाश यादव व जयकरण रहे।
सलोन आरएसएम की नई नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह, महामंत्री शाश्वत बाजपेई, कार्यकारी अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह, संगठन मंत्रीअजय शंकर शुक्ल, कोषाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो. वसीम, संयुक्त महामंत्री अनुराग तिवारी, मीडिया प्रभारी तुलसीराम, सह-मीडिया प्रभारी रंजीत साहू एवं आकाश रत्न त्रिपाठी, ऑडिटर मो. शोएब, कार्यालय प्रमुख, अशोक कुमार, उपाध्यक्ष प्रीति सिंह, प्रियंवदा पांडे, रागिनी यादव, अनुज प्रताप सिंह एवं दिनेश कुमार यादव, मंत्री प्रतिमा त्रिपाठी, ज्योति सिंह, रामेश्वर सिंह, राजकुमार वर्मा, अनिल मिश्रा, अनिल वर्मा एवं प्राची यादव, संयुक्त मंत्री विजय सिंह यादव, संतोष कुमार, अनिल सिंह, महेंद्र सिन्हा, आशुतोष मौर्या एवं विकास कुमार यादव, प्रचार मंत्री अर्चना तिवारी, अनामिका सिंह, आरती सिंह, रविंद्र मिश्रा, हरकेश पटेल एवं पंकज कुमार मनोनीत किए गए।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन शिक्षक हितों, उनके सम्मान और शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति शिक्षकों की एकजुटता में है और नवीन कार्यकारिणी प्रत्येक शिक्षक की समस्या का त्वरित समाधान कराने के लिए तत्पर रहेगी। कार्यक्रम के समापन पर नवनिर्वाचित टीम ने जिला पदाधिकारियों व उपस्थित शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के समर्थन में सलोन शिक्षामित्र संघ, अनुदेशक संघ एवं महिला संघ के प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर नई टीम को शुभकामनाएं दीं।



