जन-कल्याण सेवा समिति के लोगों ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन

सुलतानपुर। आज रक्तदान महादान के तहत जनपद के मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर के ब्लड बैंक में जन-कल्याण सेवा समिति के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया शिविर का उद्घाटन सीएमओ प्राचार्य डॉ. प्रधानाचार्य डा प्रियांक वर्मा ब्लड बैंक प्रभारी डा संजय सिंह डा कुलदीप यादव काउंसलर अनुराग पांडेय अनुराग गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया युवा समाजसेवी अखिलेश सिंह पर्वत ने अपने 34 वर्ष की आयु में अब तक 44 बार रक्तदान करने का अनुभव साझा करते हुए कहा कि युवाओं को 18 वर्ष की आयु पूरी होते ही रक्तदान को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि रक्तदान न केवल जीवन बचाने का कार्य हैं बल्कि मानवता की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम भी हैं जिला मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में अखिलेश सिंह पर्वत राम कृष्ण दीपू प्रदीप कुमार दूबे अभिषेक उपाध्याय श्याम बहादुर पाल आशुतोष वर्मा वंदना पाठक शिवम शहजाद अली शत्रुघ्न सिंह सहित दर्जनों लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया वहीं युवा समाज-सेवियों और समिति के सदस्यों ने युवाओं को इस नेक कार्य के लिए प्रेरित किया इस रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदानियों को जन कल्याण सेवा समिति का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया आज के इस कार्यक्रम में जन कल्याण समिति से मनीष सिंह शेखर सिंह आशुतोष यादव रवि शर्मा देवेन्द्र तिवारी आदि मौजूद रहे !!

Related Articles

Back to top button