जाहरवीर के दर्शन को श्रद्धालुओं का बड़ा जत्था रवाना

भरथना,इटावा। भगवान जाहरवीर के दर्शन और धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए शुक्रवार शाम कस्बे के मोहल्ला बालूगंज से 50 से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था बस से गोगामेढ़ी के लिए रवाना हुआ। पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोज पोरवाल और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के इटावा जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने झंडा दिखाकर श्रद्धालुओं को रवाना किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं की सकुशल यात्रा और वापसी की कामना की।
जाहरवीर भक्त दीपक गुप्ता बाबाजी की अगुवाई में निकले श्रद्धालुओं का यह जत्था सात दिवसीय धार्मिक यात्रा पर रवाना हुआ है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु विभिन्न प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन करेंगे। दीपक गुप्ता बाबाजी ने बताया कि यात्रा के पहले चरण में श्रद्धालु बटेश्वर धाम, कैला देवी,बालाजी धाम और खाटूश्याम बाबा के दर्शन करेंगे।
इसके बाद जत्था गोगामेढ़ी पहुंचेगा, जहां श्रद्धालु ददरेवा,सिद्धमुख और गोरख टीला समेत अन्य पवित्र स्थलों पर दर्शन-पूजन करेंगे। धार्मिक यात्रा के अंतिम चरण में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचेंगे और वहां से वापस भरथना लौटेंगे। रवानगी के दौरान राजू यादव,विकास यादव, राजकुमार,मनीष शाक्य, संतोष,गौरव गुप्ता,यजु शर्मा,योगेंद्र श



